News :
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार चमक के पीछे का छल: फर्जी हॉलमार्क से लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सीएम धामी ने अपने कैबिनेट के बीच बांटे विभाग, गृह, कार्मिक महत्वपूर्ण विभागों समेत 18 विभाग धामी के अंतर्गत ईद की नमाज के मौके पर जानलेवा हमला करने वाला 1 गिरफ्तार

चमोली पुलिस ने अवैध नशा तस्करी करते 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

  • Share
चमोली पुलिस ने अवैध नशा तस्करी करते 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/10/2024



चमोली: जनपद चमोली के कप्तान सर्वेश पंवार  राज्यभर मे चलाये जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाते हुए जनपद को नशामुक्त करने तथा युवाओं को नशे के चुंगल से बचाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एसओजी की टीम को नशे पर पूर्ण रुप से शिकंजा कसने हेतु एक्टिव मोड़ पर रखा हुआ है। अवैध नशे का कारोबार करने वालों की धर-पकड़ हेतु उनके द्वारा पुलिस टीमों को संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये दिन-रात चैकिंग कर रही है। 
जिस क्रम में कल चौकी गौचर पुलिस टीम द्वारा आईटीबीपी से कमेड़ा की ओर आकस्मिक चैकिंग की गई  चैकिंग के दौरान अभियुक्त कामिल पुत्र यामिन निवासी ग्राम सिकरौदा बड़ी मस्जिद के पास थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार (उम्र 31 वर्ष) को चैक करने पर उनके कब्जे से 05.43 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। 
बरामदगी व गिरफ्तार के आधार पर उक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। 

अवैध मादक पदार्थों एवं कार्यों के विरुद्ध जनपद चमोली पुलिस का लगातार अभियान जारी है। चमोली पुलिस का आप सभी से निवेदन है कि कृपया अपने आस-पास इस तरह नशे में लिप्त रहने वाले व नशे का कारोबार कर नवयुवकों को नशे की लत लगाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Comments
comment
date
latest news
झंडा मेले को लेकर दून पुलिस सतर्क,एसपी सिटी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

झंडा मेले को लेकर दून पुलिस सतर्क,एसपी सिटी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण