News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

विश्व पर्यावरण दिवस पर चमोली पुलिस ने किया वृक्षारोपण

  • Share
विश्व पर्यावरण दिवस पर चमोली पुलिस ने किया वृक्षारोपण

shikhrokiawaaz.com

06/05/2024


चमोली-: आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी एंव पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह द्वारा पुलिस बल के साथ पुलिस लाईन गोपेश्वर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार एंव छायादार वृक्ष लगाए व पुलिस कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।


  पुलिस उपाधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को वृक्षारोपण की महत्वता समझाते हुये विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को जीवन शैली का अभिन्न अंग बताते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एंव हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया व हर एक पुलिस कर्मी को पर्यावरण को हरा भरा बनाने को अपने रोजमर्रा की जीवनशैली में ढालने का प्रयास करने का आवाहन किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आसपास की प्रकृति को स्वच्छ व हरित बनाने की चमोली पुलिस कप्तान के आवाहन पर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर थाना/चौकी परिसरों में सफाई की व अलग अलग फलदार वृक्ष लगाए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को उक्त वृक्षो की देखरेख व कार्यालय परिसर के आसपास सफाई रखने की जिम्मेदारी लेने को कहा,जिससे ही वृक्षारोपण अभियान सफल होगी।

उक्त वृक्षारोपण एंव सफाई अभियान कार्यक्रम में जनपद पुलिस के कर्मियों के साथ-साथ पुलिस कार्यालय, अभिसूचना, फायर, संचार आदि के द्वारा भी प्रतिभाग कर सफाई व वृक्षारोपण किया गया।
Comments
comment
date
latest news
रुद्रपुर में हुई गोलीकांड के शूटर को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर में हुई गोलीकांड के शूटर को किया गिरफ्तार