News :
पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

संदिग्धों की पहचान हेतु चमोली पुलिस का सत्यापन अभियान निरंतर जारी

  • Share
संदिग्धों की पहचान हेतु चमोली पुलिस का सत्यापन अभियान निरंतर जारी

shikhrokiawaaz.com

10/19/2024


चमोली:जनपद चमोली में सुरक्षा व्यवस्था को सुसंगत बनाने के लिए चमोली पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान लगातार जारी है। पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज शनिवार को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों, किरायेदारों और श्रमिकों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।
पुलिस ने कर्णप्रयाग नगर व गौचर क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों के श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी वाले तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन किये गए। पुलिस ने निराधार या बिना सत्यापन के रह रहे व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की।चमोली पुलिस ने स्थानीय निवासियों से लगातार अपील की जा रही है कि वे अपने किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन अवश्य कराएं। बिना सत्यापन के रहने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त नियम और कार्यवाइयां की जाने की चेतावनी दी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा प्राथमिकता है और इसके लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
यह अभियान चमोली जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की इस पहल से न केवल बाहरी व्यक्तियों की पहचान होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच भी सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
Comments
comment
date
latest news
 वाहन बुकिंग कर धोखाधड़ी करने व मोबाइल फोन छीनकर ठगी करने वाले शातिर ठग को किया गिरफ्तार

वाहन बुकिंग कर धोखाधड़ी करने व मोबाइल फोन छीनकर ठगी करने वाले शातिर ठग को किया गिरफ्तार