विकासनगर-: अपने घर मे किरायेदार रखने व प्रतिष्ठानो में कामगारों का सत्यापन न करने के खिलाफ विकासनगर पुलिस द्वारा आज रविवार को सत्यापन अभियान लांच करते हुए 11 मकान मालिकों के सत्यापन न करने पर चालान काटा।
आज रविवार को विकासनगर पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत आज बरोटीवाला में चलाये सत्यापन अभियान में घर घर जाकर किरायेदारों, प्रतिष्ठानो में कामगारों के सत्यापन जांचा गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 200 से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 11 मकान मालिकों का पुलिस टीम द्वारा 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान करते हुए कुल 1 लाख 10 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। साथ ही नियमो का उल्लंघन करने वाले 6 व्यक्तियों का 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर 3 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूला गया।