News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाते 659 वाहनो का चालान, 173 सीज

  • Share
यातायात नियमो की धज्जियां उड़ाते 659 वाहनो का चालान, 173 सीज

shikhrokiawaaz.com

10/17/2024


देहरादून-: राजधानी वासियो को यातायात नियमो का पालन करने के अनुरोध के बावजूद भी राजधानी में कुछ लोग ऐसे भी है जो नियमो को ताक पर रख कानून की धज्जियां उड़ा रहे है,ऐसे लोगो को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा किसी भी सूरत में न बख़्शने के आदेश जारी करने के बाद से ही सम्पूर्ण राजधानी में यातायात पुलिस सहित थाना पुलिस द्वारा भी अपने स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के अंतर्गत 173 वाहन सीज किये है वहीं 659 वाहनो का चालान कर साढ़े तीन लाख का भारी भरकम जुर्माना वसूल किया है।


पुलिस कप्तान के आदेश के क्रम में आज गुरुवार को राजधानी के शहरी क्षेत्रों से लेकर देहात इलाकों में पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा खासतौर पर बिना नम्बर प्लेट लगाए धड़ल्ले से सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले, गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने तथा हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाये बिना अपने वाहनों का संचालन करने वालों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए 659 वाहनों का एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 3 लाख 52 हज़ार 500 रुपये  का जुर्माना वसूल किया। वहीं 173 वाहनों को एमवी एक्ट में सीज किया।
पुलिस ने इस दौरान 210 वाहनो का कोर्ट चालान किया।
Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर युवकों के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर युवकों के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना