News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ चालान

  • Share
सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ चालान

shikhrokiawaaz.com

09/02/2024



देहरादून-: शराब की दुकानों के आगे अपनी गाड़ी पार्क कर गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस द्वारा 'आपरेशन मर्यादा के तहत सक्रियता से कार्यवाही की जा रही है,जिसमे थाना नेहरुकोलोनी अंतर्गत बायपास में बीते दिनों शराबियों द्वारा शराब की दुकानों के आगे पीने खाने के चलते यातायात जाम करने के खिलाफ कई शराबियों के चालान किये गए थे। इस क्रम को जारी रखते हुए थाना रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग क्षेत्रो में शराबियों पर चालानी कार्यवाही की गई।


रायपुर पुलिस द्वारा लगातार दो दिन देर शाम को रायपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गाड़ियों में शराब पीकर अमर्यादित व्यवहार करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चूना भट्टा आदि क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे खुले में वाहन लगाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले 22 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 6हज़ार 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस द्वारा सभी लोगो को दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने व अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।
Comments
comment
date
latest news
कलयुगी बहु ने प्रेमी संग की सास की हत्या,गिरफ्तार

कलयुगी बहु ने प्रेमी संग की सास की हत्या,गिरफ्तार