News :
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दून पुलिस अलर्ट, परेड ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार* निष्ठा व समर्पण से नीलकंठ कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न करवाने वाले जवानो को कप्तान ने किया सम्मानित 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद डीएम व कप्तान ने लिया परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियां का जायज़ा *कांवड़ मेला समाप्ति के बाद गंगोत्री धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान* क्वीतड़ में पुलिस का जनसंवाद, सीमा क्षेत्र में एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त इग्नू की कुलपति प्रो.उमा कांजीलाल ने किया देहरादून क्षेत्रीय केंद्र का दौरा रास्ता भटक डोईवाला पहुँचे नाबालिक को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया

किच्छा नगर पालिका की अध्यक्ष सीट अनारक्षित, अनंतिम अधिसूचना जारी

  • Share
किच्छा नगर पालिका की अध्यक्ष सीट अनारक्षित, अनंतिम अधिसूचना जारी shikhro ki awaaz

shikhrokiawaaz.com

12/25/2024

हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह सरकार को आदेश दिया था कि किच्छा की चुनाव प्रक्रिया भी शुरू की जाए। आदेश के तहत सोमवार को शहरी विकास विभाग ने किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित घोषित करते हुए अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका किच्छा के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना भी जारी कर दी है। यहां अध्यक्ष का पद सामान्य रखा गया है। वार्डों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जिलाधिकारी के स्तर से जारी की जाएगी।

दरअसल, किच्छा नगर पालिका को 100 नगर निकायों की चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया था। इस पर कुछ लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह सरकार को आदेश दिया था कि किच्छा की चुनाव प्रक्रिया भी शुरू की जाए। आदेश के तहत सोमवार को शहरी विकास विभाग ने किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद को अनारक्षित घोषित करते हुए अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी।

इस पर सात दिन के भीतर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्ति या सुझाव लिखित रूप में शहरी विकास विभाग, 31/62 राजपुर रोड, निकट पाइन हॉल स्कूल देहरादून के पते पर भेज सकते हैं। सात दिन के बाद सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

इसके बाद किच्छा के चुनाव का प्रस्ताव भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि आयोग निकाय चुनावों के सप्ताहभर बाद किच्छा का चुनाव भी कराएगा। उधर, जिलाधिकारी के स्तर से भी वार्डों की अनंतिम अधिसूचना जारी की जा रही है, जिस पर सात दिन में आपत्तियां ली जाएंगी।

Comments
comment
date
latest news
ट्यूशन ना जाने पर पिता की डाट से डर कर गुमशुदा 02 नाबालिक को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया बरामद

ट्यूशन ना जाने पर पिता की डाट से डर कर गुमशुदा 02 नाबालिक को 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया बरामद