News :
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल 278 पुलिसकर्मियों ने सीपीयू की लिखित परीक्षा की पास, इंटरव्यू भी हुए सम्पन्न उत्तराखंड के 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क, ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को जल्द मंजूरी की उम्मीद हत्या कर 2 साल से फरार चल रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में चेन लूट का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू,16 अक्टूबर को मतदान देहरादून में रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार जंतर मंतर में सुरक्षा की 7 लेयर के चलते सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ फेल शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद

देहरादून में चेन लूट का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार

  • Share
देहरादून में चेन लूट का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/12/2026


देहरादून:पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से मारपीट कर सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनने के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती 7 अक्टूबर को अरविंद सिंह ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग उनके भाई को स्कूटी से एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और सोने की चेन व मोबाइल फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।


जिस क्रम में कल 11 अक्टूबर को आईएसबीटी क्षेत्र में दो स्कूटी पर सवार चार संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से टूटी हुई सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर 7 अक्टूबर की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
चारों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चेन बेचने की कोशिश की, लेकिन बिल नहीं होने के कारण उसे बेचने में परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने चेन का आधा हिस्सा एक राहगीर को बेच दिया था,इससे प्राप्त रकम आपस में बांट ली गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1.हन्नान(उम्र20) पुत्र फुरकान निवासी ब्रह्मपुरी चौक के पास, थाना पटेल नगर,2.अभिषेक सिंह(उम्र19) पुत्र अमित सिंह निवासी 15 टर्नर रोड, थाना पटेल नगर,3.आरिफ अली(उम्र31) पुत्र शाहिद अली निवासी 5 शकुंतला एनक्लेव थाना पटेल नगर,4.समीर(उम्र24)पुत्र रईस निवासी उत्तम कॉलोनी ब्राह्मण वाला, थाना पटेल नगर,के रूप में हुई है। अभियुक्त आरिफ के खिलाफ पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी और अभिषेक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाने की जानकारी मिली है। अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।



पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना से संबंधित सोने की चेन, 34,500 रुपये नकद और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है,इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्कूटी भी सीज की गई हैं।
उक्त कार्रवाई में आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह रावत समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Comments
comment
date
latest news
नये क़ानून को लेकर जानकारी देने हेतु पुलिस कार्यालय देहरादून में किया गया कार्यशाला का आयोजन

नये क़ानून को लेकर जानकारी देने हेतु पुलिस कार्यालय देहरादून में किया गया कार्यशाला का आयोजन