News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

पुलिस को आत्महत्या की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • Share
पुलिस को आत्महत्या की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

shikhrokiawaaz.com

07/22/2024



देहरादून-: थाना नेहरुकोलोनी में एक युवक के खिलाफ जमीनी फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हुआ तो अभियुक्त ने अपने फेसबुक में पुलिस को आत्महत्या करने की धमकी दे दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने में एक मुकदमा और दर्ज कर लिया है।

जानकारी हुई है कि कल रविवार को थाना नेहरुकोलोनी में एक जमीनी फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने विकेश नेगी, विनोद कुमार व राजेन्द्र भट्ट के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 420, 464, 468, 471 आईपीसी दर्ज किया था। नामजद अभियुक्तो में से एक अभियुक्त विकेश नेगी द्वारा अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर अपनी विकेश सिंह नेगी नाम की फेसबुक आईडी से आत्महत्या करने की धमकी देते हुए अपनी आत्महत्या के लिए  उत्तराखण्ड पुलिस, थाना नेहरू कालोनी तथा अन्य लोक सेवकों के जिम्मेदार होने की बात कहते हुए एक पोस्ट लिखकर डाल दिया। 

जिसपर आज नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस, थाना नेहरू कालोनी तथा अन्य लोक सेवकों के राजकीय कार्य में व्यवधान व दबाव बनाने के ख़िलाफ़ धारा - 224 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Comments
comment
date
latest news
कोबरा गैंग के 2 विदेशी तस्कर 33 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार

कोबरा गैंग के 2 विदेशी तस्कर 33 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार