News :
04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत वी. मुरूगेशन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की डी-ब्रीफिंग ली गई निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू 2 अवैध तमंचे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार 16 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर संग 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा को मिलेगी राहत, पुल-सुरंग परियोजना का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

  • Share
नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/11/2026


देहरादून-: नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेली संचालक द्वारा ग्राहक से मारपीट करने का वीडियो संज्ञान में आने के बाद 

पुलिस ने ठेली संचालक को गिरफ़्तार किया है।



 सोशल मीडिया मे एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक ठेली पर नारियल पानी लेने को लेकर हुए विवाद के चलते ठेली स्वामी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिया। उक्त वीडियो का कप्तान प्रमेंद्र डोबाल द्वारा संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को उसपर कार्यवाही करने के आदेश दिए।


वायरल वीडियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुए कि वीडियो सेलाकुई बाजार का है। प्रकरण में जाँच के दौरान प्रकाश में आया कि निजामुद्दीन(45) पुत्र स्व0 विशालुद्दीन निवासी कस्बा कलीनगर, थाना माधो टांडा जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई देहरादून, वर्तमान में सेलाकुई बाजार में नारियल पानी की ठेली लगाता है, उसका रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई के साथ नारियल पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते ठेली स्वामी निजामुद्दीन द्वारा रफीक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ठेली संचालक निजामुद्दीन को धारा- 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।


प्रकरण के सम्बन्ध में वादी रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई की तहरीर पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 - 139/2026 धारा- 115(2)/352/ 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।  

Comments
comment
date
latest news
जनजातीय महोत्सव के समापन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

जनजातीय महोत्सव के समापन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी