News :
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार बबीता पांडे मामले में सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक खबरो के विरुद्ध पुलिस ने आमजनता को चेताया टिहरी में होटल-रिसॉर्टों का हुआ फायर ऑडिट, कर्मचारियों को दिए अग्नि सुरक्षा के प्रशिक्षण* नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान तेज, अवैध भांग की खेती की नष्ट एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़े 2 निहंग भी नीचे उतरे, स्थानीय युवको के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 6 करोड़ 75 लाख की ठगी करने वाला कुख्यात भूमाफिया गिरफ्तार गणेश जोशी ने दी महान शिक्षाविद डॉ0श्यामा प्रसाद को श्रद्धांजलि बरसात के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचा 3 माह का राशन,1 जुलाई से वितरण शुरू शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

मात्र 650 रुपये और मोबाइल के लिए बेरहमी से की केयरटेकर की हत्या

  • Share
मात्र 650 रुपये और मोबाइल के लिए बेरहमी से की केयरटेकर की हत्या

shikhrokiawaaz.com

08/29/2025


देहरादून: ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुए कन्सट्रक्शन साइट पर केयर टेकर की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कल प्रातः कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर का काम कर रहे व्यक्ति जर्रार अहमद पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, (उम्र 68 वर्ष) संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पडा हैं, उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा घटनास्थल पर जाकर घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई।

 मौके पर एक व्यक्ति निमार्णाधीन मकान में बने टीन शेड में चारपाई पर मृत अवस्था में पडा था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे तथा नाक-मुंह से खून बह रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, घटना के सम्बंध में निमार्णाधीन साइट के ठेकेदार तोसीफ अहमद पुत्र मगंता हसन द्वारा मृतक की हत्या किये जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0-164/25, धारा 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया साथ ही आस पास के लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ की गई।  सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन में पुलिस टीम को घटना स्थल के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये, जिनके सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: प्रवीन रावत उर्फ अमन पुत्र मदन रावत, निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर (उम्र 19 वर्ष), पवन कुमार पुत्र तिलक राम, निवासी काठबंगला, थाना राजपुर, (उम्र 19 वर्ष) को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस द्वारा अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये चोरी-चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बीती बुधवार की रात्रि लगभग 02 बजे दोनो अभियुक्त पैदल-पैदल सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की साइट पर चोरी की नीयत से पहुंचे, मौके पर निर्माणाधीन साइट पर एक व्यक्ति टिन शेड में सो रहा था। अभियुक्तों द्वारा टिन शेड के अन्दर जाकर उक्त व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन तथा 650 रू0 निकाल लिये। 
इस दौरान उक्त व्यक्ति की नींद खुलने पर उसके द्वारा अभियुक्त पवन कुमार को पकड लिया गया, जिस पर दोनो अभियुक्तों ने पास पडे लोहे के सरिये से उक्त व्यक्ति पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा पैसे व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिये को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।
Comments
comment
date
latest news
पश्चिमी यूपी के ठक- ठक गैंग के 2 शातिर चोर गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी के ठक- ठक गैंग के 2 शातिर चोर गिरफ्तार