News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

  • Share
कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

shikhrokiawaaz.com

10/02/2026


देहरादून-: आज शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर में पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस लाईन में दोनो महान आत्माओं व स्वतंत्रता के नायकों को प्रमाण कर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर  जनपद के सभी थाना व चौकियो में भी प्रभारियों व कर्मियों ने उनके चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।


इस दौरान कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों के बारे में चर्चा करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को उन दोनों के सरल जीवन किन्तु उच्च विचार, व्यवहार, निष्ठा, समर्पण से सीख लेने को कहा। साथ ही अपने कर्तव्यों के दौरान अहिंसा व शांति को बढ़ावा देते हुए सदभावना व सौहार्द बनाये रखने का आवाहन किया। 


कप्तान द्वारा अपनी टीम को सभी धर्मों के लोगो का आदर करते हुए बिना किसी पक्षपात, हिंसा व असहिष्णुता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विश्व मे शांति, सौहार्द व एकता स्थापित करने के लिए अपना पूरा प्रयास करने की शपथ दिलाई।  इस दौरान कप्तान द्वारा उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को एकता दिवस की शपथ दिलाई गयी तथा पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त 25 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


 कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महानुभावों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Comments
comment
date
latest news
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 4 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 4 प्रस्तावों को मिली मंजूरी