देहरादून-: कांवड़ मेला अपने अंतिम पड़ाव में पहुँच चुका है, जिसके तहत कांवड़ मेले को सकुशल व निर्बाध रूप से सम्पन्न करवाने को पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल आज शनिवार को स्वयं अपनी टीम संग ऋषिकेश तथा रानीपोखरी, रायवाला क्षेत्र के भ्रमण पर पहुँचे, जहाँ उन्होने कावंड मेले में पुलिस टीम द्वारा किये गए प्रबन्धों का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर कप्तान देहरादून द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत कप्तान द्वारा सभी श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।
अपने भ्रमण के दौरान कप्तान प्रमेंद्र द्वारा कांवड़ यात्रा में नियुक्त अपनी टीम के कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन किया व ड्यूटी के साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल कर पूर्ण निष्ठा से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
कप्तान ने निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को त्रुटिपूर्ण ड्यूटी करते हुए भीड़,यातायात प्रबंधन करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा अपने साथ उपस्थित अधिकारियों को कावड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत आसपास के जनपदों के साथ भी समन्वय स्थापित करते हुए पूर्व निर्धारित मार्गो पर ही कावड़ यात्रा को संचालित किए जाने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव न बढ़े तथा कावड़ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून के साथ पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।