News :
आपसी कहा सुनी के कारण पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तराखंड पुलिस की बड़ी पहल: 1.75 लाख विद्यार्थियों से डीजीपी का सीधा संवाद नन्हे हाथों ने बांधी राखी, पुलिस परिवार से जुड़ी स्नेह और विश्वास की डोर कप्तान प्रमेन्द्र के हाथों पर छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र नन्हीं छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, कप्तान ने दिया सुरक्षा का भरोसा* बद्रीनाथ धाम में पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कराया भगवान बद्री विशाल का दर्शन नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 19 लोगो की मौत, कई लापता सीएम धामी ने सरकार के 5 साल पूरे होने के अवसर पर किया स्पेशल एल्बम गीत का विमोचन रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार खबर प्रकाशित से रोकने की धमकी व अवैध वसूली करता कथित पत्रकार गिरफ्तार

कप्तान ने पदौन्नति एएसपी व निरीक्षक के कंधे पर सजाए पदौन्नति के अलंकरण

  • Share
कप्तान ने पदौन्नति एएसपी व निरीक्षक के कंधे पर सजाए पदौन्नति के अलंकरण

shikhrokiawaaz.com

07/02/2026


नैनीताल-: नैनीताल पुलिस के आज 2 अधिकारियो के कंधे पर पुलिस कप्तान मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा पदौन्नति के सितारे सजाए गए। नैनीताल पुलिस विभाग ने आज पदोन्नति के अवसर पर 'पीपिंग सेरेमनी' का आयोजन किया गया। जनपद में तैनात सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के अपर पुलिस अधीक्षक तथा उपनिरीक्षक सुनील बिष्ट के निरीक्षक बन जाने पर कप्तान मंजूनाथ द्वारा कंधे पर क्रमशः अशोक व सितार सजाकर सम्मानित कर बधाई दी।

 
कप्तान मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपनी टीम के 2 अधिकारियो की पदौन्नति पर सहर्ष व्यक्त करते हुए आज गुरुवार को पुलिस लाईन नैनीताल में आयोजित 'पीपिंग सेरेमनी' में  नवनियुक्त एएसपी अमित कुमार सैनी के कंधे पर अशोक सजाए तो वहीं उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने सुनील बिष्ट के कंधे पर एक और सितारा सजाकर उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पदौन्नति की बधाई दी।

मंजूनाथ टी0सी0 ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अनुकरणीय योगदान दिया है और उम्मीद जताई कि नए दायित्वों के साथ वे जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी अमित कुमार सैनी जनपद ऊधम सिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर व काशीपुर तथा जनपद चमोली में सीओ कर्णप्रयाग व चमोली के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद जनपद नैनीताल में क्षेत्राधिकारी भवाली, लालकुआं, रामनगर और हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में तैनात रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी सराहनीय सेवा के दौरान इन्हें 02 सराहनीय सेवा सम्मान मेडल/चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं निरीक्षक सुनील बिष्ट जनपद नैनीताल से पूर्व ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा जिले के विभिन्न थानों में नियुक्त रहकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्यप्रणाली का परिचय दे चुके हैं।

इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, अंजना नेगी सीओ नैनीताल,  अंकित थपलियाल सीओ(यूटी),विनय सिंह सीओ (यूटी)तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Comments
comment
date
latest news
डीजीपी उत्तराखंड ने कल से शुरू हो रही कावंड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीजीपी उत्तराखंड ने कल से शुरू हो रही कावंड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा