News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार

  • Share
थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार

shikhrokiawaaz.com

08/06/2026

टिहरी-: पुलिस कप्तान टिहरी श्वेता चौबे कल बुधवार को थाना छाम के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्य, भोजनालय, साफ-सफाई, ड्यूटी व्यवस्थाओं एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों से थाना व्यवस्थाओ, क्षेत्र में जनसमस्याओं का प्रतिशत व कानून व्यवस्था का हाल जाना।

निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा थाने में लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं थाना कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर स्तर पर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग करते हुए जनता का मित्र बनने को कहा, जिससे वह बेझिझक ख़ाकी से सहायता मांग सके व ख़ाकी 24*7 उनके लिए खड़ी रहे।

निरीक्षण के दौरान कप्तान श्वेता ने थाना छाम के नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं एवं पत्राचार की प्रभावी पैरवी करते हुए भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिस सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें तथा पुलिस बल को आधुनिक आधारभूत संरचना प्राप्त हो सके। इस दौरान कप्तान द्वारा छाम अंतर्गत पुलिस चौकी कांडीखाल, कमांद एवं मटियाली का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने चौकियों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं ड्यूटी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कप्तान ने निरीक्षण के दौरान थाना पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक भी ली व क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई एवं कांवड़ यात्रा ड्यूटी की समीक्षा की।  उन्होंने थाने के सभी कर्मियों को प्रत्येक शिकायत को सुनने व उनका समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अपने कर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक कार्यशैली बनाये रखने को कहा।

इस दौरान कप्तान द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था हर समय सुचारु बनी रहे।

कप्तान के निरीक्षण के दौरान कुछ स्कूली छात्राएं कप्तान श्वेता से मिली व टिहरी पुलिस की 'गौरा टीम' द्वारा विद्यालयों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व बालिकाओं से किए जा रहे संवाद का आभार व्यक्त कर गौरा टीम के चलते उनमें हौसला जगाने के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर कप्तान श्वेता चौबे ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें अध्ययन सामग्री, पुस्तकें एवं चॉकलेट वितरित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

भ्रमण के दौरान कप्तान द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा व पुलिस उन सभी के लिए सदैव उपस्थित रहेगी।

निरीक्षण के अंत में कप्तान श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद टिहरी पुलिस कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जनविश्वास और सामुदायिक पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
19 लाख की साइबर ठगी करने वाले को पुलिस ने तेलंगाना से किया गिरफ्तार

19 लाख की साइबर ठगी करने वाले को पुलिस ने तेलंगाना से किया गिरफ्तार