News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

कप्तान रेखा ने की एनडीपीएस मामलों की समीक्षा

  • Share
कप्तान रेखा ने की एनडीपीएस मामलों की समीक्षा

shikhrokiawaaz.com

12/12/2025


पिथौरागढ़-:  आज शुक्रवार को पुलिस कप्तान पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में एन.डी.पी.एस. एक्ट से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीओ पिथौरागढ़/ऑपरेशन गोविन्द बल्लभ जोशी सहित संबंधित सभी विवेचक उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस कप्तान रेखा यादव द्वारा विभिन्न लंबित व प्रचलित मामलों की प्रगति, विवेचना की गुणवत्ता, आरोपियों की गिरफ्तारी, माल बरामदगी तथा कोर्ट में प्रभावी पैरवी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस कप्तान रेखा द्वारा सभी अधिकारियों एवं विवेचकों को एनडीपीएस मामलों की विवेचना को समयबद्ध व तथ्यों के आधार पर कार्यवाही करने को कहा। मादक पदार्थों के नेटवर्क की गहन पड़ताल कर मुख्य सप्लायरों तक कार्यवाही करने व कोर्ट में प्रभावी पैरवी हेतु सभी साक्ष्यों का संकलन गुणवत्तापूर्ण किये जाने को कहा।

उन्होंने अपने अधिकारियों को नशा तस्करी के खिलाफ “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने को कहा।
Comments
comment
date
latest news
स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'' थीम के साथ मनाया जा रहा है 12व योग दिवस

स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'' थीम के साथ मनाया जा रहा है 12व योग दिवस