News :
कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित मसूरी में सड़क पर हुड़दंग कर वीडियो बनाने वाले 9 युवक हिरासत में* देहरादून में किताबों का मेला बना आकर्षण पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी

  • Share
कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी

shikhrokiawaaz.com

09/19/2026


देहरादून-:  आज शनिवार को पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से लागू करने व पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने को अपने अधिकारियो व कर्मियों के साथ  क्राइम मीटिंग आयोजित की। क्राइम मीटिंग के दौरान कप्तान द्वारा  जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित हुए अपराधों की समीक्षा करते हुए उक्त थानों में लंबित विवेचनाओं, अभियोगों एवं शिकायतों की समीक्षा की। बैठक मे कप्तान द्वारा कार्य मे लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों व विवेचकों को जांच व मामलों को अनावश्यक रूप से पेंडिंग रखने पर आपत्ति दर्ज करते हुए अनावश्यक लापरवाही व ढिलाई बरतने पर विवेचक समेत थाना प्रभारियो को भी विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी।


कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करी के खिलाफ और कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त/पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने बैठक में सभी थाना प्रभारियो को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर किसी भी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार की सक्रियता स्व जुडी कोई भी शिकायत मिली तो  सम्बन्धित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने सभी थाना कि को एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभ्यस्थ नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने तथा उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए उसके जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


 आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए कप्तान द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भीड-भाड वाले स्थानों के साथ-साथ मुख्य बाजारों, होटलों, रेस्ट्रोरेंट, अस्पतालों, पटाखो के गोदामों आदि स्थानों का फायर ऑडिट करने के निर्देश दिये गये, साथ ही अग्नि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों व प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर तय समय-सीमा के अन्दर कमियों को पूर्ण करने को निर्देशित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनहानि बर्दास्त नही कि जाएगी इसलिए निर्धारित अवधि के बाद भी नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों व प्रतिष्ठानों को आमजन की सुरक्षा की दृष्टिगत बंद करवाना सुनिश्चित करें।


त्यौहारी सीजन के दौरान मुख्य बाजारों/मार्गो पर लोगो की भीड बढने तथा इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के सक्रिय होने की सम्भावना के चलते सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें, साथ ही प्रभावी व सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को भी ठोस एक्शन प्लान बनाये। जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना न करना पडे। इसके अतिरिक्त भीड-भाड वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिल्टी बढाते हुए सांयकालीन एवं रात्रि चैकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। कप्तान ने सभी क्षेत्राधिकारियों को दिन व रात के समय अपने-अपने सर्किल में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने को आदेशित किया है।



प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि वर्ष 2027 में आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों अपने-अपने क्षेत्रों में असमाजिक व उपद्रवी तत्वों को चिन्हित करना शुरू कर दे। साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सर्तक दृष्टि रखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरों को प्रचारित/प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही भी की जाए।


 सीसीटीएनएस के अन्तर्गत विभिन्न पोर्टलों में की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए पोर्टलों में सूचनाओं को समय से अधिक बीत जाने पर भी न डालने पर सम्बन्धित थाना प्रभारियों को कडी फटकार लगाते हुए सभी सूचनाओं को नियमित रूप से पोर्टल पर अध्यवधिक करने तथा इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा। क्राइम मीटिंग में लम्बित विवेचनाओं की सर्किलवार समीक्षा के दौरान कप्तान द्वारा विवेचनाओ को मामले के निस्तारण में तेजी लाने तथा 06 माह से अधिक अवधि से लम्बित विवेचनओं के आवश्यक त्वरित निस्तारण के निदेश दिये गये। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि विवेचनाओ के निस्तारण में अपेक्षानुरूप कार्यवाही न करने व अनावश्यक रूप से मामले लम्बित रखने पर विवेचकों के साथ-साथ थाना प्रभारी का भी उत्तरदायित्व तय होगा व उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।


 अपनी समस्याओ को लेकर थाने पर आने वाले पीडितों की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। शिकायती प्रार्थना पत्रों को किसी भी दशा में अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाये। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जायेगा। 

 साइबर शिकायतों के निस्तारण, ई-जीरो एफआईआर/नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की समीक्षा के दौरान साइबर सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरतने तथा उनके शीघ्र विधिक निस्तारण हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Comments
comment
date
latest news
अभियुक्त मनीष की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की पिस्तौल व कारतूस

अभियुक्त मनीष की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की पिस्तौल व कारतूस