News :
गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान महिला तस्कर 4 पेटी देशी शराब संग गिरफ्तार पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में सुरक्षा का मोर्चा संभालने उतरे एसएसपी नवनीत सिंह भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार होंगे इजराइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

  • Share
कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

shikhrokiawaaz.com

08/15/2026


देहरादून-: भारत के "80 वें स्वतंत्रता दिवस" के अवसर पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में तिरंगा फहराया व भारत की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को नमन किया।

देश की 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा पुलिस लाइन में तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान व वंदे मातरम गाकर तिरंगे को सलाम किया। इस दौरान कप्तान देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कप्तान द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा व अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया। 

 ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कप्तान द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क "सिल्वर" से सम्मानित अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही सराहनीय कार्यो के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के सभी थाना, चौकियों व कार्यालयों के प्रभारी अधिकारियों द्वारा झंडारोहण कर पुलिस कर्मियों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क "सिल्वर" (विशिष्ट कार्य हेतु) से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी
1- जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, देहरादून 
2- प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून 
3- जया बलूनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम, देहरादून 
4- शस्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून 
5- नीलम बमराडा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड का लोक पर्व  इगास-बग्वाल

उत्तराखंड का लोक पर्व इगास-बग्वाल