News :
अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी 204 दिनों की कठिन ड्यूटी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा केदारनाथ यात्रा के बाद पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान 4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस एक्शन का कप्तान अजय सिंह ने लिया जायज़ा

  • Share
अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस एक्शन का कप्तान अजय सिंह ने लिया जायज़ा

shikhrokiawaaz.com

11/21/2024


देहरादून-: पुलिस कप्तान अजय सिंह उनकी पुलिस टीम द्वारा शहर भर में चलाये जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का आज स्वयं से निरीक्षण करने ग्राउंड जीरो पर उतरे, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ हर छोटे बड़े पॉइंट्स का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट मांगी।

आज गुरुवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा कोतवाली तथा पटेलनगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान अजय सिंह द्वारा सहारनपुर चौक, लाल पुल आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्दे दिये।

उन्होंने इस दौरान टीम को स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में मुख्य मार्गों पर स्थाई अतिक्रमण नही होना चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ बीएनएस की सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के आदेश दिए है।
Comments
comment
date
latest news
सहसपुर में गौकशी करने वाले दो और अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

सहसपुर में गौकशी करने वाले दो और अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली