News :
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार बबीता पांडे मामले में सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक खबरो के विरुद्ध पुलिस ने आमजनता को चेताया टिहरी में होटल-रिसॉर्टों का हुआ फायर ऑडिट, कर्मचारियों को दिए अग्नि सुरक्षा के प्रशिक्षण* नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान तेज, अवैध भांग की खेती की नष्ट एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़े 2 निहंग भी नीचे उतरे, स्थानीय युवको के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 6 करोड़ 75 लाख की ठगी करने वाला कुख्यात भूमाफिया गिरफ्तार गणेश जोशी ने दी महान शिक्षाविद डॉ0श्यामा प्रसाद को श्रद्धांजलि बरसात के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचा 3 माह का राशन,1 जुलाई से वितरण शुरू शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

कप्तान अजय सिंह ने एसएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

  • Share
कप्तान अजय सिंह ने एसएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

09/03/2025



देहरादून-:  आज बुधवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कार्यालय के सभी विभागों में जाकर वहां रखे सभी अभिलेखों का रख-रखाव व सफाई व्यवस्था जांची।

कार्यालय अभिलेखो के निरीक्षण के दौरान कप्तान अजय सिंह द्वारा सभी अभिलेखो को नियमित रुप से अध्यावधिक करने तथा जाँच हेतु प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो का समयबद्ध रुप से  निस्तारण करने के आदेश दिए।
 प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए वर्तमान में प्रचलित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने तथा उनके समयबद्ध निस्तारण के कर्मियों को निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सभी कर्मचारियो के एसीआर को समयबद्ध रूप से अध्यावधिक करने व निर्धारित अवधि के दौरान एसीआर पूर्ण नही करने वाले कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये गये।

कर्मचारियो की चिकित्सा प्रतिपूर्ती हेतु लम्बित पत्रावलियों के अवलोकन में उक्त पत्रावलियों के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण के लिये सम्बन्धित से पत्राचार करने तथा पुरानी लंबित पत्रावलियों को आगामी 01 सप्ताह के भीतर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये। 

डीसीआरबी के निरीक्षण के दौरान एम0सी0यू0 (मेज़रमेंट कलेक्शन यूनिट) पोर्टल में गिरफ्तार अपराधियों के फीड किये गये डाटा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी गिरफ्तार अपराधियों का पूर्ण विवरण, फोटो तथा बायोमैट्रिक पोर्टल में अनिवार्य रूप से फीड करने के निर्देश दिये गये, जिससे ऐसे सभी अपराधियों का सेन्ट्रलाइज्ड डाटा तैयार किया जा सके।

कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान अजय सिंह द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से यातायात व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।
Comments
comment
date
latest news
चमोली पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों ने गोपेश्वर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

चमोली पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों ने गोपेश्वर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च