News :
गाड़ी की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवको के खिलाफ कार्यवाही मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल से होल्ड हुई रकम वापिस पा सकेंगे पीड़ित गरिमा के विपरीत आचरण पर उपनिरीक्षक निलंबित रीप प्रयोजना के तहत कालसी की महिलाओं बन रही आत्मनिर्भर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश* भीषण गर्मी में भी कर्तव्यपथ पर डटे जवानो के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरी कप्तान श्वेता नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा घर से नाराज़ होकर निकली नाबालिक युवती को पुलिस ने मात्र 8 घंटे में खोज परिजनों को सौंपा खोए हुए 10 मोबाइल फ़ोन स्वामियों को लौटा उनके चेहरों पर बिखेरी मुस्कान एसपी ऋषिकेश ने ग्राउंड जीरो पर संभाली यात्रा मार्ग व्यवस्था

सीओ उत्तरकाशी ने जांची अग्निशमन की तैयारी

  • Share
सीओ उत्तरकाशी ने जांची अग्निशमन की तैयारी

shikhrokiawaaz.com

08/07/2024


उत्तरकाशी:-उत्तराखंड में लगातार ही भारी बारिश की संभावना व बारिश के चलते उत्तरकाशी में कई आपदा व भूस्खलन लगातार देखने को मिल रहे है,जिसके बचाव व राहत कार्यो के लिए उत्तरकाशी पुलिस टीम लगातार सक्रिय रहकर कार्य कर रही है।
पुलिस फ़ोर्स 24*7 आपदा के लिए तैयार रहे इसके लिए आज क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार फायर स्टेशन लदाडी, उत्तरकाशी के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा अग्निशमन वाहनों, उपकरणों की कार्यशीलता,वर्तमान स्थिति व आपदा की स्थिति में 24*7 तैयार रहने की क्षमता एवं उनके रख-रखाव का निरीक्षण कर फायर स्टेशन वाचरूम /कंट्रोल रूम, मैस, स्टोर एवं कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। 

जिसके उपरान्त उनके द्वारा फायर स्टेशन पर उपलब्ध आपदा के उपकरणों को भी चेक करते हुये सभी अधिकारियों व कर्मियों को बरसात के दौरान फायर उपकरणों को 24×7 तैयारी हालत में रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आजकल बरसात के सीजन में जगह-जगह पर भूस्खलन/भूकटाव व अन्य दैवीय आपदाये लगातार घटित हो रही है, ऐसे में सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। उनके द्वारा सभी फायर कर्मियों को दैवीय आपदा के समय त्वरित रिस्पॉन्स व रेस्क्यू हेतु जरूरी निर्देश दिये गये।

इस दौरान एफएसएसओ देवेंद्र सिंह नेगी व अन्य अधिकारी, कर्मी  मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
कोचिंग संस्थान में महिला टीचिंग  स्टाफ से मारपीट व अभद्रता मामले में पीड़िताओं ने बॉबी पंवार व उसके साथियों के खिलाफ राज्य महिला आयोग में दर्ज की शिकायत, आयोग अध्यक्ष ने पुलिस कप्तान से लेकर मुख्य सचिव को किया सूचित

कोचिंग संस्थान में महिला टीचिंग स्टाफ से मारपीट व अभद्रता मामले में पीड़िताओं ने बॉबी पंवार व उसके साथियों के खिलाफ राज्य महिला आयोग में दर्ज की शिकायत, आयोग अध्यक्ष ने पुलिस कप्तान से लेकर मुख्य सचिव को किया सूचित