News :
डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई

सीओ निहारिका सेमवाल ने किया लैंसडाउन कोतवाली में अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

  • Share
सीओ निहारिका सेमवाल ने किया लैंसडाउन कोतवाली में अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

04/23/2026

लैंसडाउन:आज गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया।
उक्त निरीक्षण की शुरुआत गार्ड की परेड और ड्यूटी व्यवस्था की जांच से हुई, जिसके बाद थाना कार्यालय, भोजनालय, बैरक और अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मालखाने और सरकारी संपत्तियों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। मालखाने में लंबित पड़े सामान और परिसर में खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीएनएस पोर्टल और अन्य अभिलेखों की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की देखरेख पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी नियमित सफाई और सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रभारी कोतवाली समेत सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने, टर्नआउट बेहतर रखने और बैरक व आवासीय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
अंत में क्षेत्राधिकारी ने थाना स्टाफ के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
Comments
comment
date
latest news
खुशहालपुर में घरवालों को बंधक बनाकर लूट मामले मे फरार डकैत गिरफ्तार

खुशहालपुर में घरवालों को बंधक बनाकर लूट मामले मे फरार डकैत गिरफ्तार