News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

बरसात के चलते सीओ बड़कोट ने किया यमुनोत्री रुट का निरीक्षण

  • Share
बरसात के चलते सीओ बड़कोट ने किया यमुनोत्री रुट का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

08/07/2024


उत्तरकाशी:जनपद में हो रही लगातार बरसात को देखते हुए आज बुधवार को सीओ बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा  यमुनोत्री धाम के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सड़क एवं पैदल मार्गो मे पाई जाने वाली कमियो तथा बरसात के दौरान बने नये संवेदनशील स्थलों के सम्बन्ध मे सम्बन्धित विभाग को अवगत कराया गया। 
यात्रा रुट मे पड़ने पुलिस चौकियो पर सीजन ड्यूटी मे तैनात समस्त पुलिस बल, एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानो को मानसून के दौरान सावधानी व सुरक्षित ढंग से ड्यूटी करने हेतु जरुरी हिदायतें दी गयी।उनके द्वारा सभी जवानों को भूस्खलन व आपदा प्रभावी जोन में ड्यूटी के दौरान सर पर टोपी अनिवार्य रुप से पहनने हेतु निर्देशित किया गया है। मार्ग अवरुद्ध होने तथा अन्य आपातकालीन घटनाओं की सूचना तुरन्त पुलिस कन्ट्रोल रुम के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को देने हेतु बताया गया।
Comments
comment
date
latest news
दून आदर्श शहर की तरह होगा विकसित, सीएम धामी ने किया  करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

दून आदर्श शहर की तरह होगा विकसित, सीएम धामी ने किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास