News :
8.50 ग्राम स्मैक संग महिला तस्कर गिरफ्तार 24.60 ग्राम स्मैक संग 1 हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार *नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बनाने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सुधार के निर्देश* 21.91 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया सीएम धामी ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को किया नमन, उत्तराखंड पुलिस के लिए 8 कल्याणकारी योजनाओ की घोषणा उत्तराखंड के विकास, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर सीएम धामी ने रखी सरकार की बात 1108 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता:श्वेता चौबे दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—सत्य और धर्म की हमेशा होती है जीत

सीएम धामी ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को किया नमन, उत्तराखंड पुलिस के लिए 8 कल्याणकारी योजनाओ की घोषणा

  • Share
सीएम धामी ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को किया नमन, उत्तराखंड पुलिस के लिए 8 कल्याणकारी योजनाओ की घोषणा

shikhrokiawaaz.com

10/21/2026


देहरादून-:  आज 21अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर राजधानी के रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया।सीएम धामी ने पुलिस लाईन के मंच से पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की व शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया।

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम में शिरकत की व सभी बलिदानी पुलिस कर्मियों व अर्द्धसैनिक बलों के राष्ट्र सेवा के भाव को सलाम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले एक वर्ष में देशभर में 154 जवानों ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक स्वर्गीय विनोद कुमार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहीद पूरे देश का गौरव होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई दिल्ली में राष्ट्र को समर्पित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक वीर जवानों के इसी त्याग और साहस का प्रतीक है।सीएम धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर सभी शहीद पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्र हित और राष्ट्र सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सर्वोच्च बलिदान देने की भावना को सलाम किया व अविस्मरणीय योगदान को कभी न भूलने वाला बताया। 

इस मौके पर सीएम धामी ने उत्तराखंड पुलिस व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न इकाइयों में करीब 1,600 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि सभी विवेचकों को आधुनिक जांच किट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही थानों के आवश्यक कार्यों के लिए वार्षिक बजट 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये करने की बात कही।सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए राजधानी में एक नया पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल बनाये जाएंगे। साथ ही प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों को बेहतर बनाने, देहरादून में पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण कराने तथा देहरादून स्थित पुलिस अस्पताल के उच्चीकरण की भी घोषणा की।

किसीएम धामी ने ख़ाकी वर्दी के समर्पण को नमन करते हुए कहा कि खाकी वर्दी साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवारों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा करते हैं। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के बीच उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाज मे नशे जैसे जहर के बड़े पैमाने पर पैर पसारने व युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलने की समस्या व साइबर अपराधों को सबके सम्मुख रखा कि नशा और साइबर अपराध आज गंभीर चुनौतियां हैं। नशे की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की गई है। ड्रग फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और अन्य एजेंसियों के समन्वय से साइबर अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा। उन्होंने कहा कि करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर का निर्माण गतिमान है। सआठ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है।

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष लगभग 5 करोड़ कांवड़ यात्रियों तथा चारधाम यात्रा में अब तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में उत्तराखण्ड पुलिस के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 319 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिह्नों से अलंकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर्स' के लिए नामित होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

सीएम धामी ने कहा कि पुलिस आवास संतुष्टि दर 18 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हुई है और लक्ष्य इसे 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। इस वर्ष 785 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई। नागरिक पुलिस में 1,573 तथा पीएसी में 370 आरक्षियों की सीधी भर्ती हुई। उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 222 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई है। मृतक पुलिसकर्मियों के 24 आश्रितों को नियुक्तियां दी गई हैं। इस वित्तीय वर्ष में थानों, अग्निशमन केंद्रों, बैरकों, मैस तथा अन्य कार्यस्थलों के लिए 58 करोड़ करोड़ से अधिक जारी किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के तनाव प्रबंधन के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।


इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून सुखविंदर कौर, ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, डीएम देहरादून डॉ. आशीष चौहान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments
comment
date
latest news
रैश ड्राइविंग व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी

रैश ड्राइविंग व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी