News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

  • Share
खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

shikhrokiawaaz.com

10/17/2026


दिल्ली-:कॉकरोच जनता पार्टी(सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा कल शुक्रवार को देश के युवाओं को लहरा दो तिरंगा रैली में भारी संख्या में उनके साथ हिस्सेदार बनने के आवाहन को विफल करने को दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ द्वारा कल शुक्रवार से ही सीपी, सेंट्रल पार्क में भारी सुरक्षा का पहरा बनाया गया था, जिसके चलते कल शाम 5 बजे के बाद सेंट्रल दिल्ली के सीपी में रैली के लिए एकत्रित होने एनसीपी(एसपी) नेता के घर से निकले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने कुछ ही दूरी पर हिरासत में ले लिया।हालांकि सिर्फ 200 से 250 सीजेपी समर्थक सीपी में लहरा दो तिरंगा रैली में तिरंगे संग पहुँचे।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मुखर हुए सीजेपी प्रमुख अभिजीत द्वारा 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर में समर्थक को एकत्रित होने के आवाहन किया गया था, किन्तु दिल्ली पुलिस द्वारा अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पकड़ लिया था। जिसके बाद 11 अक्टूबर को पुनः रैली का आवाहन किया गया था, किन्तु वह भी विफल होने के बाद कल शुक्रवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा देश के युवाओं को सीईसी के इस्तीफे व अपने दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजने के विरोध स्वरूप लहरा दो तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए सेंट्रल दिल्ली स्थित सीपी के सेंट्रल पार्क में 5 बजे एकत्रित होने का आवाहन किया गया और स्वयं सीपी से लगभग 2.50 किमी की दूरी पर झंडेवालान स्थित एनसीपी(एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गवांडे के घर पर रुके थे। दिल्ली पुलिस को उनके वहां रुकने की खबर होने के साथ ही सुबह से ही उनपर निगरानी रखी गयी थी व सीपी पर 7 लेयर सिक्योरिटी लगाई थी। हालांकि इस बार कोई भी मेट्रो स्टेशन बंदी व बेरिकेडिंग जैसी कोई भारी रोकटोक नही थी। 

शाम 5 बजे के बाद जैसे ही सीजेपी संस्थापक सीपी के लिए निकले पुलिस ने उन्हें  हिरासत में ले लिया। वहीँ सीजेपी के समर्थकों द्वारा भी तिरंगा रैली निकालने को सीपी पहुँचे तो उन्हें सुरक्षा बलों ने सीपी के इनर सर्किल से बाहर नही जाने दिया। हालांकि इस दौरान 200 से 250 युवा ही सीपी पहुँचे। 

इस बीच आल इंडिया स्टूडेंट यूनियन(आइसा)की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी विरोध प्रदर्शन को उतरी को पुलिस ने उन्हें भी मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया। कल के प्रदर्शन के बीच नेहा व अभिजीत समेत 150 लोगो की गिरफ्तारी हुई। हालांकि नेहा को बाद में छोड़ दिया गया था।प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल पार्क कल और आज बंद रहेगा।


वहीं अभिजीत के आवाहन पर मुंबई के आज़ाद मैदान में भी लहरा दो तिरंगा रैली का आवाहन किया गया था, हालांकि मुम्बई के आजाद मैदान में सीजेपी को प्रदर्शन के लिए अनुमति दी गई थी। किन्तु उसके बावजूद भी लगभग 50 समर्थक ही तिरंगा हाथो में लेकर रैली में पहुँचे। उन्हें शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति दी गयी थी।

बेंगलुरु में भी सीजेपी कल कड़ी शर्तों और पुलिस पहरे के बीच टाउन हॉल से क्विट इंडिया मेमोरियल तक तिरंगा मार्च निकाले जाने की अनुमति मिली थी।






Comments
comment
date
latest news
उत्तराखण्ड एसटीएफ व डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्यूनिकेशन एवं आई4सी गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्यवाही

उत्तराखण्ड एसटीएफ व डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्यूनिकेशन एवं आई4सी गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्यवाही