News :
सड़क हादसा छिपाने के लिए अपने भाई संग शव को गंगनहर में फेंका था, 2 गिरफ्तार प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ा सीआईएमएस कॉलेज, युवाओं ने किया प्रतिभाग खुलेआम सड़को पर जाम छलकाते 30 शराबी पकड़े नीरज चोपड़ा की शानदार थ्रो लगी 'चांदी' पर, यशवीर ने जीता कांस्य महंगे शौक पूरे करने के लिए बन गया वाहन चोर, 11 दोपहिया वाहन बरामद *ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 वाहन चोरी का खुलासा; 3 चोर गिरफ्तार, 7 बाइक-स्कूटी बरामद* करोड़ो की जमीन हड़पने को साथियों के साथ मिलकर बनाई फर्जी अटॉर्नी ,फिर लिया स्टे, गिरफ्तार एसएसपी श्वेता चौबे ने कावड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा *बॉक्सिंग में भारत की इन दो खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाते हुए कॉमन वेल्थ खेल में दिलाया स्वर्ण पदक* एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ा सीआईएमएस कॉलेज, युवाओं ने किया प्रतिभाग

  • Share
प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ा सीआईएमएस कॉलेज, युवाओं ने किया प्रतिभाग

shikhrokiawaaz.com

08/02/2026


देहरादून: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत देहरादून के कुंआवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। MY Bharat और सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन एवं सजग इंडिया के संस्थापक एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अभियान के लिए कॉलेज का चयन होना पूरे उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि सजग इंडिया पिछले 15 वर्षों से नशा मुक्ति के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है और हजारों युवाओं को सकारात्मक जीवन की राह दिखाई है।

कार्यक्रम के दौरान संगीत, लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, माइम एक्ट, पेंटिंग, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, भाषण, कविता और शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में देहरादून डाइट के क्षितिज ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

मुख्य अतिथियों ने युवाओं से शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
Comments
comment
date
latest news
18 लाख रुपये चोरी के माल समेत जम्मू- कश्मीर अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

18 लाख रुपये चोरी के माल समेत जम्मू- कश्मीर अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार