News :
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत 8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रही कांस्टेबल जसवंती को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की तार चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार *सहकारिता ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी* पुलिस लाईन ने दून पुलिस ने दी सेवानिवृत्त कर्मियों को यादगार विदाई यूटीईटी परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्नाभाई बिठाने वाला युवक गिरफ्तार मेरी धरती पहाड़, मेरा हौसला बेमिसाल

खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा

  • Share
खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा

shikhrokiawaaz.com

09/30/2026


देहरादून-: गाड़ी चलाते समय अपना ई रिक्शा का शीशा टूट जाने से घर वालो की डांट से डरे एक नाबालिक युवक ने खुद का ऑटो कहीँ छिपाकर अपने ऑटो से मिलता जुलता किसी और का ऑटो चुरा लिया। पुलिस ने नाबालिक व चोरी का ऑटो बरामद कर लिया है।


बीती रविवार को वादी कुलदीप चौहान निवासी चंद्रबनी, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर अपना इलेक्ट्रिक ऑटो चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर ने धारा- 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर ऑटो की तलाश शुरू की।


पुलिस टीम द्वारा किया पटेलनगर व उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा उसके आधार पर कल मंगलवार को चैकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो को बरामद किया गया।

 

पूछताछ में विधि विवादित किशोर द्वारा बताया कि वह इलेक्ट्रिक ऑटो चलाता है, 18 की रात को उसकी गलती से उसके ऑटो का शीशा टूट गया था तथा घरवालों के डर के कारण उसने अपना ऑटो छुपा दिया तथा उसी से मिलते जुलते दूसरे ऑटो यूके 07 टी ई 4302 को बंजारावाला क्षेत्र में खड़ा देख मौका देखकर चुरा लिया और मौके से फरार हो गया।


Comments
comment
date
latest news
3 किलो चरस के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

3 किलो चरस के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर समेत 2 गिरफ्तार