News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 'ब्रांड एड प्रेजेंटेशन' का हुआ आयोजन

  • Share
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 'ब्रांड एड प्रेजेंटेशन' का हुआ आयोजन

shikhrokiawaaz.com

04/15/2025


देहरादून:आज मंगलवार को डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में  'ब्रांड एड प्रेजेंटेशन' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न टीमों ने अपने अनोखे ब्रांड्स और सेवाओं का प्रस्तुतीकरण किया,उक्त कार्यक्रम छात्रों की रचनात्मकता, मार्केटिंग रणनीतियों और उद्यमशीलता कौशल को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच है।
उक्त आयोजन में त्राक्षा, ग्रेविक्स, शोर शोर, स्टेपली, वोकेशिया, क्विबिड और क्रीवेडा जैसी टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपने-अपने स्टॉल्स पर उपस्थित होकर स्वयं निर्मित प्रोडक्ट्स और सेवाओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया।
प्रत्येक टीम ने अपनी ब्रांड की सोच, लक्ष्य, मार्केट पोजिशनिंग, और प्रचार-प्रसार रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया।
छात्रों ने न केवल अपने इनोवेटिव आइडियाज को प्रस्तुत किया, बल्कि लाइव डेमोंस्ट्रेशन और संवाद के माध्यम से दर्शकों व जजों का ध्यान भी आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देना, टीम वर्क को बढ़ावा देना और मार्केट की वास्तविकता से परिचित कराना था।
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने इस अवसर पर छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह नवाचार और उद्यमशीलता की दिशा में काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पे  डीजीयू के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल , उपाध्यक्ष डॉ. अंजुम अग्रवाल , वाईस चांसलर डॉ. संजय जसोला, प्रो. वाईस चांसलरस डॉ. राजीव भारद्वाज व डॉ. मनीष प्रतीक, डायरेक्टर डॉ. सुरेश ईयर, रजिस्ट्रार रोहित रस्तोगी ,मार्केटिंग क्लब से डॉ. नवज्योति सिंह नेगी , डॉ. नेहा चौकसी , डॉ. ईश्विंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।
Comments
comment
date
latest news
दून यूनिवर्सिटी के छात्रो को पुलिस कप्तान ने समझाया सामुदायिक पुलिसिंग का महत्व

दून यूनिवर्सिटी के छात्रो को पुलिस कप्तान ने समझाया सामुदायिक पुलिसिंग का महत्व