News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

ओएनजीसी चौक पर रफ्तार से आने वाली गाड़ियों पर लग रहा ब्रेक

  • Share
ओएनजीसी चौक पर रफ्तार से आने वाली गाड़ियों पर लग रहा ब्रेक

shikhrokiawaaz.com

11/25/2024


देहरादून: बीते दिनों ओएनजीसी चौक के पास हुए खौफनाक सड़क हादसे ने प्रशासन से लेकर आम जनता तक को सोचने में मजबूर कर दिया है। हादसे के बाद से ही  ज़िलाधिकारी के निर्देश के बाद से पुलिस महकमा पूरी सख्ती से हर चौको और तिराहो पर चेकिंग कर रही है और भविष्य में इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु सड़क सुधारीकरण की कवायद शुरू कर दी गई है। इस क्रम में चिन्हित वर्नेबल स्पॉट पर जेब्रा क्रासिंग, थ्रीडी स्पीड ब्रेकर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने रेखीय विभाग के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों  के साथ विस्तृत विचार विमर्श करने के उपरांत, उन्होंने ओएनजीसी चौंक सहित शहर के अन्य चौक एवं सड़कों को सुरक्षात्मक बनाने हेतु  सुधारीकरण कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया, कि मानक के अनुरूप सड़क को सुव्यवस्थित रूप से तैयार करेंगे।सड़क में किसी भी प्रकार घटना ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाय।
 जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में सड़क सुधारीकारण का कार्य प्रगति पर है, मानक के अनुरूप कार्यदाई विभाग सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटी है, जिसके चलते ओएनजीसी चौक में गति अवरोधक का कार्य किया गया, जहां अब चौक में आने वाली गाड़ियों की गति धीमी होती दिखाई दे रही है। इस पूरे कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा 30 लाख की धनराशि स्वीकृत  की गई।
Comments
comment
date
latest news
*डीजीपी उत्तराखंड ने किया नए थाना सिडकुल भवन का शिलान्यास

*डीजीपी उत्तराखंड ने किया नए थाना सिडकुल भवन का शिलान्यास