देहरादून-: भाजपा युवल नेता रोहित नेगी की होली मारकर हत्या करने वाले दोनो बदमाशो के साथ कल देर रात दून पुलिस की
मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर में मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दोनो अभियुक्तो के पैर में गोली लगी है, अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमनगर में अपने दोस्तों संग मिलकर एक दोस्त के घर के पास खड़े देहरादून भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी के हत्यारों की खोजबीन में लगी दून पुलिस को कल अभियुक्तो की जानकारी हुई तो पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान अभियुक्तो को पुलिस के बीच मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के दोनों पैरों व एक हाथ में गोली लगी व एक अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सी एच सी गुरुकुल नारसन ले जाया गया,जहां दोनों अभियुक्तो की गंभीर स्थिति देखकर डॉक्टरों ने अभियुक्तो को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश व आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं अभियुक्त अजहर के विशेष समुदाय का होने के चलते पुलिस द्वारा मंगलौर बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अजहर हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।