News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

नही रहे बॉलीवुड के "ही मैन"

  • Share
नही रहे बॉलीवुड के

shikhrokiawaaz.com

11/24/2025


मुम्बई-: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व ही मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का आज सोमवार को अपने मुम्बई स्थित घर मे देहान्त हो गया। धर्मेंद्र 89 साल के थे व लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों भी उनको सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते परिजनों द्वारा उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, हालांकि 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। जिसके बाद उनका घर पर ही ईलाज चल रहा था।

आज सोमवार को ईलाज के दौरान ही उनके मुम्बई आवास पर उनका निधन हो गया। सिने अभिनेता को अन्तिम विदाई देने को विले पार्ले स्थित शमशान घाट में बॉलीवुड के सभी अभिनेता, अभिनेत्री एकत्रित हुए। उनके बड़े पुत्र बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल द्वारा उनकी चिता को मुखाग्नि दी गयी।

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था। उन्होंने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अभिनय की दुनिया मे पदार्पण किया था जिसके बाद वह आज 300 से अधिक फिल्मों में अभिनेता के तौर पर अपनी छाप छोड़ चुके है।वह आखिरी बार शाहिद कपूर व कृति सैनन अभिनीत तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे।
Comments
comment
date
latest news
रक्षाबंधन से पहले पुलिस जवानों के साथ मनाया भाई-बहन के स्नेह का पर्व

रक्षाबंधन से पहले पुलिस जवानों के साथ मनाया भाई-बहन के स्नेह का पर्व