News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

अभिभावक बन युवाओं को पढ़ा रहे यातायात नियमो का पाठ

  • Share
अभिभावक बन युवाओं को पढ़ा रहे यातायात नियमो का पाठ

shikhrokiawaaz.com

12/22/2024


देहरादून-: देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अपनी टीम को शहर के युवाओं व नौनिहालों को यातायात नियमो का पाठ पढ़ाने के लिए 'अभिभावक' की तरह जो जिम्मेदारी सौपीं गयी है,उसे टीम अजय सिंह बखूबी निभा रही है। 

यंग ऐज में यातायात नियमो को कहीं न कहीं अनदेखी करना जान पर जोखिम साबित हो सकता है,इसके खिलाफ पुलिस कप्तान व उनकी टीम द्वारा शहरभर में शुरू किये गए चेकिंग अभियान को 2 हफ्ते से ऊपर हो चुके है और टीम खासतौर पर शहर के युवाओं में यातायात नियमो के प्रति जागरूकता जगाने को चेकिंग कर रही है। जिस क्रम में आज भी सपीयू उपनिरीक्षक दीवान सिंह व उनकी टीम द्वारा शहर में रोज की तरह सड़क सुरक्षा को चेकिंग अभियान में ट्रिपल राइड,बिन हेलमेट पहने दोपहिया चलाने पर युवाओं का चालान किया व उनके माता-पिता को फ़ोन कर उन्हें देश का भविष्य बता उनका जीवन परिवार समेत देश के काम आएगा, उन्हें खुद से यातायात नियमो का पाठ पढ़ाने का आवाहन किया।
दून पुलिस द्वारा एक अभिभावक व मित्र के तौर पर इस कार्यवाही के असर के रूप में कई अभिभावको के समझाने पर उनके बच्चे आज यातायात नियमो का अनुपालन कर रहे है,जिस विषय मे पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वयं भी एक मित्र व अभिभावक बनकर बच्चो के अभिभावको से बात की है।
Comments
comment
date
latest news
ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट आफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी

ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट आफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी