News :
चकराता में स्कूली बच्चो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली,नुक्कड नाटक से एकजुटता का सन्देश 10.19 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय: धामी 1 किलो 20 ग्राम गांजा तस्करी करती महिला गिरफ्तार किरायदारों का सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों के चालान अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, 02 दिन का येलो अलर्ट जारी हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या राजधानी से दूर चम्पावत में पहली बार आयोजित हुई धामी कैबिनेट की बैठक

जयघोष के साथ खुले बाबा केदार के कपाट

  • Share
जयघोष के साथ खुले बाबा केदार के कपाट

shikhrokiawaaz.com

05/02/2025


केदारनाथ-: भगवान भोलेनाथ का विश्वप्रसिद्ध धाम व महादेव के  महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रात 7 बजे के शुभ मुहूर्त में हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दर्शन के लिए खुल गए है। इस दौरान हज़ारों भोलेनाथ के साक्षी भक्तगणों ने जय बाबा केदार के जयघोष लगाए। कपाट खुलने के बाद पुजारियों द्वारा बाबा केदार का रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र और केदाराष्टक के मंत्रों का जाप किया गया व भक्तों ने मंदिर के अंदर जलती अखंड ज्योति के दर्शन किये।

 कपाट खुलने के साथ ही आज से 6 माह तक (शीतकालीन समय आने तक)  बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के मौके पर उत्तरकाशी के गंगोत्री,यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है,जिस क्रम में आज बाबा केदार के कपाट खोले गए और 4 मई को देश के चार प्रमुख धामों में एक व भगवान विष्णु के धाम जनपद चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जायँगे।
Comments
comment
date
latest news
50 होटल, बार, रेस्टोरेंट संचालको द्वारा पुलिस को दिया अपने सीसीटीवी का एक्सेस

50 होटल, बार, रेस्टोरेंट संचालको द्वारा पुलिस को दिया अपने सीसीटीवी का एक्सेस