News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

जयघोष के साथ खुले बाबा केदार के कपाट

  • Share
जयघोष के साथ खुले बाबा केदार के कपाट

shikhrokiawaaz.com

05/10/2024


केदारनाथ-: आज शुक्रवार सुबह 7 बजे के शुभ मुहूर्त पर भगवान भोलेनाथ के 11 वें जोतिर्लिंग में पूर्ण विधि विधान से बाबा केदार के कपाट खुले गए है। बाबा केदार के कपाट कहलते संग ही केदारनाथ धाम पा परिसर हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा।इस भव्य मुहूर्त के साक्षियों में जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी संग उपस्थित थे तो वहीं 10 हजार भगतगण भी इस काल के गवाह बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान केदारनाथ में मौसम सुहावना बना रहा।

इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस कप्तान डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदारनाथ के जयकारों के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Comments
comment
date
latest news
महिलाओं ने पुलिस कप्तान व उनकी टीम की कलाईयों पर रक्षा सूत्र मांगा सुरक्षा का तोहफा

महिलाओं ने पुलिस कप्तान व उनकी टीम की कलाईयों पर रक्षा सूत्र मांगा सुरक्षा का तोहफा