News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • Share
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

shikhrokiawaaz.com

10/10/2025


देहरादून:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान,सेलाकुई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
उक्त आयोजन उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल  एवं जिला न्यायाधीश, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के दिशा-निर्देशों पर किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुँगराकोटी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सचिव डुँगराकोटी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जिसे प्रायः हम शारीरिक स्वास्थ्य के मुकाबले कम महत्व देते हैं,आज की प्रतिस्पर्धा,भागदौड़ और दबाव भरे माहौल में मानसिक संतुलन बनाए रखना उतना ही ज़रूरी है जितना स्वस्थ शरीर रखना।
उन्होंने कहा कि तनाव, अवसाद और चिंता जैसी स्थितियाँ किसी के साथ भी हो सकती हैं, और ऐसे समय में व्यक्ति को सहानुभूति, संवाद और सही उपचार की आवश्यकता होती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करें, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मन के संघर्ष में अकेला महसूस न करे, अपने मन की सुनना ही मानसिक मजबूती की पहचान है।
उक्त कार्यक्रम में राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के रोगियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। 
वहीं बुरांश संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।


Comments
comment
date
latest news
विधानसभा सत्र के चलते विधानसभा के आसपास रूट रहेगा डाइवर्ट,परीक्षार्थियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विधानसभा सत्र के चलते विधानसभा के आसपास रूट रहेगा डाइवर्ट,परीक्षार्थियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर