News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम,प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • Share
एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम,प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/10/2026

देहरादून :एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम में सेंधमारी की कोशिश करने वाले एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
जानकारी के अनुसार 9 जुलाई की देर रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की निगरानी टीम ने सूचना दी कि प्रेमनगर स्थित एटीएम में एक संदिग्ध व्यक्ति मशीन को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एटीएम के भीतर मौजूद युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू और एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल किया जा रहा औजार (आला नकब) बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान सुमित थापा (22 वर्ष) निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में बताई।
गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है और ओला टैक्सी चलाकर जीविकोपार्जन करता है। 
नशे की लत पूरी करने के लिए अभियुक्त एटीएम से नकदी चोरी करने की योजना बनाकर आया था। इससे आरोपी एक अन्य बैंक के एटीएम को भी निशाना बनाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अभियुक्त के पास से एक अवैध चाकू, वारदात में प्रयुक्त आला नकब तथा घटना के समय पहना गया रेनकोट बरामद किया गया है। 
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
*97 में से 87 नाबालिको को दून पुलिस ने किया बरामद ,बरामद बच्चो संग अभिभावको की करवाई काउन्सलिंग

*97 में से 87 नाबालिको को दून पुलिस ने किया बरामद ,बरामद बच्चो संग अभिभावको की करवाई काउन्सलिंग