News :
ट्रामाडोल तस्करी में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ़्तार हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, बोले- लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका नरकोटा में सम्राट होटल के समीप स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1किलो 296 ग्राम गांजे संग महिला गिरफ़्तार देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई दिशा डीजीसीए के नए नियम के खिलाफ हेलीकाप्टर ऑपरेटरों की आज से हड़ताल गोरखा समाज की वीरता और संस्कृति को सीएम धामी ने बताया उत्तराखंड की पहचान,महोत्सव में लिया हिस्सा खेल महाकुम्भ-2026 का भव्य समापन, देहरादून ने जीती मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता पर कार्यवाही चोरी की घटना को अंजाम देने को रेकी करने आये बदमाशो व पुलिस में मुठभेड़, दोनो बदमाश घायल

ट्रामाडोल तस्करी में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ़्तार

  • Share
ट्रामाडोल तस्करी में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ़्तार

shikhrokiawaaz.com

11/02/2026





देहरादून-: प्रदेश में नामी दवा कंपनियों के नाम पर निकली दवाईयों का कारोबार कर आम जनता की जिंदगियों से खिलवाड़ करने वाले सक्रिय गिरोह के खिलाफ एसटीएफ़ उत्तराखंड द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जिस क्रम में एसटीएफ़ द्वारा नकली दवाई के गिरोह के एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
नकली दवाईयो के खिलाफ कार्यवाही को एसटीएफ़ व एसटीएफ़ की एएनटीएफ टीम द्वारा खोले मोर्चे में मई- 2026 को एसटीएफ/एएनटीएफ एवं थाना मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए थे। इस संबंध में थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार पर मु0अ0सं0 257/2026, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उक्त अभियोग की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून द्वारा की जा रही है।

विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी, बैंक खातों के विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों एवं तकनीकी जांच के आधार पर पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार प्रजापति निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की भूमिका प्रकाश में आई। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त अंकित कुमार प्रजापति जनवरी 2026 से सह-अभियुक्त सचिन मनिहाल से स्पैसमोर(ट्रमाडोल) कैप्सूल्स प्राप्त कर हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से सप्लाई कर रहा था। वह प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से प्राप्त धनराशि में से अपना कमीशन काटकर शेष धनराशि सचिन मनिहाल को नकद एवं बैंक खातों के माध्यम से उपलब्ध कराता था। इस कार्य में वह सलमान एवं उसके साथी फारूख आदि की मदद लेता था।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त फारूख पुत्र महबूब की भूमिका भी प्रकाश में आई। साक्ष्यों से पुष्टि हुई कि अभियुक्त फारूख अपने अन्य साथी के साथ प्रतिबंधित स्पैसमोर(ट्रमाडोल) कैप्सूल्स की अवैध सप्लाई में संलिप्त था। इसके अतिरिक्त, माह मई 2026 को 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की बरामदगी में भी अभियुक्त फारूख की भूमिका थी। एसटीएफ टीम द्वारा प्रकरण में प्राप्त बैंकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त फारूख पुत्र महबूब निवासी ग्राम भारापुर, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। विवेचना के दौरान प्रकरण में संगठित रूप से नशा तस्करी किए जाने के साक्ष्य प्रकाश में आने पर धारा 111 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की भी बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्तों द्वारा संगठित गिरोह के रूप में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई एवं आर्थिक लाभ अर्जित किए जाने के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।


 एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक्स, आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों, डिजिटल साक्ष्यों तथा पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण में अब तक 5 अभियुक्तो की गिरफ्तारी हो चुकी है।





Comments
comment
date
latest news
डीएम सविन बंसल का विजन—महिला समूहों को डिजिटल पहचान और बेहतर बाजार

डीएम सविन बंसल का विजन—महिला समूहों को डिजिटल पहचान और बेहतर बाजार