News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

  • Share
बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/05/2026


सहसपुर-: बीती 13 जून को थाना सहसपुर अंतर्गत बैरागीवाला गांव में खेत मे पानी लगाने को लेकर दो पक्षो में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस द्वारा फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।



बीती 13 जून की शाम कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष के 30-40 व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान विनोद कुमार की मृत्यु हो गई।


घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी।  घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर में दी तहरीर के आधार पर धारा: 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। 


मामले में गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 09 अभियुक्तों 01: रज्जाक पुत्र मासूम 02:  सलमान पुत्र युनुस 03: जावेद पुत्र मासूम 04: शहबाज पुत्र शहीद 5: इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन उम्र: 58 वर्ष 6: इन्तजार पुत्र जमील  7: अमन पुत्र मासूम 8. सावेज पुत्र अल्लारक्खा तथा 9ः आजम पुत्र युनूस को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


प्रकरण में फरार नामजद तथा फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रनिक सर्विलांस की सहायता से पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में कल मंगलवार को पुलिस टीम को फ़रार चल रहे एक अभियुक्त यूनुस पुत्र स्व० महबूब निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर, जनपद देहरादून के हरिद्वार में होने की जानकारी मिली। जिसपर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दबिश देते हुए अभियुक्त यूनूस को बुग्गावाला क्षेत्र हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। 



Comments
comment
date
latest news
पर्यावरण प्रेमियों के भारी विरोध के बाद पेयजल निगम ने छोड़ी खलंगा रिज़र्व फारेस्ट की जमीन

पर्यावरण प्रेमियों के भारी विरोध के बाद पेयजल निगम ने छोड़ी खलंगा रिज़र्व फारेस्ट की जमीन