देहरादून-: रायपुर अंतर्गत नालापानी चौक में अपनी बच्ची को स्कूल बस में बिठाकर घर जा रही महिला को एक कार में सवार कुछ युवको द्वारा जबरन अपनी गाड़ी में बिठाने का प्रयास करने के मामले में दून पुलिस को आज एक और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। अभियुक्त के 3 और साथियों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि 23 सितंबर को सुबह के समय नालापानी चौक में अपनी बच्ची को स्कूल बस में बिठाकर घर जा रही सुषमा शर्मा को नालापानी चौक के पास एक गाड़ी सवार लोगो द्वारा जबरन गाड़ी मे बिठाने का प्रयास किया जा गया, जिसपर महिला द्वारा शोर मचाने पर व आसपास के लोगो के भी हल्ला करने पर आरोपितों मौके से भाग गए थे। मामले में महिला द्वारा रायपुर थाने में धारा 126(2)/140(3)/61(2)/ 62 बीएनएस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने कल शनिवार को घटना में शामिल मुख्य अभियुक्ता 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया था व पूरा प्रकरण गिरफ्तार युवती व उसके साथी के साथ वादी के साथ हुए पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद का खुलासा किया। अभियुक्ता से पूछताछ में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से उक्त घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया था, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्ता द्वारा अपने 4 अन्य साथियों के भी शामिल होने की जानकारी दी थी। जिनकी गिरफ़्तारी को अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी।
पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में आज रविवार को पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु(19) पुत्र स्व० सुखपाल निवासी अन्नकी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ उक्त महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।