News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

जुए मे हार जाने के कारण गुस्साए आरोपियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

  • Share
जुए मे हार जाने के कारण गुस्साए आरोपियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

shikhrokiawaaz.com

11/21/2024


कालाढूंगी:- कालाढूंगी के कोटाबाग में जुए मे हार जाने के कारण 02 आरोपियों ने एक व्यक्ति पर चलाई गोली। 
बीती 15 नवंबर को वादी मनोज रजवार पुत्र देवेन्द्र सिंह रजवार निवासी ग्राम कप्तानगंज, कोटाबाग, थाना कालाढूगी, जनपद–नैनीताल द्वारा थाना कालाढूंगी में आकर लिखित तहरीर दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के चचेरे भाई पीडित विक्रम रजवार को गोली मारी गयी है और पीड़ित सुशीला तिवारी अस्पताल में एडमिट है।
एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले का शीघ्र अनावरण करने तथा घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी तथा सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी द्वारा टीम गठित की गई। विवेचक द्वारा वादी के बयानों के आधार पर सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर पीडित के चचेरे भाई के बयान अंकित किये गये तथा घटना के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहो से घटना के बारे में जानकारी ली गयी। पीड़ित और गवाहों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि ग्राम देचोरी क्षेत्रान्तर्गत एक निर्माणाधीन मकान में कुल 07 लोग जुआ खेल रहे थे। घटनास्थल पर मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त प्रदीप पाण्डे उर्फ मोन्टू के पास अवैध कट्टा था, जो पहले सभी लोगो को डरा रहा था। पीडित द्वारा बताया कि वह जुए में जीत गया और आरोपी प्रदीप पाण्डे उर्फ मोन्टू व रितेश कुमार उर्फ बब्ली जुऐ में हार गये। मोन्टू ने कब कट्टे में राउंड डाला पता ही नही चला व रितेश उर्फ बबली ने अपने हाथ में लिया व फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर करते हुए तथा आरोपियों (1)प्रदीप पाण्डे उर्फ मोन्टू पुत्र स्व0 चन्द्र दत्त पाण्डे निवासी जललियागांजा आवलाकोट कोटाबाग थाना कालाढुंगी जनपद नैनीताल (2) रितेश कुमार उर्फ बबली पुत्र स्व0 सीताराम निवासी हरिपुर कलियाजाला कोटाबाग जनपद नैनीताल की सभी संभावित ठिकानों में खोजबीन की गई। टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गोलीकांड में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही आरोपियों से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया गया।

एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा चेतावनी जारी कि गई कि जिले में गुंडागर्दी बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों को सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो द्वारा निर्माणाधीन भवन में जुआ खेलना तथा नशे में होने व जुए मे हार जाने के कारण घटना को अंजाम देना बताया। अभियुक्त से बरामदा कट्टे का भी अवैध होना पाया गया । जिस कारण मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढौत्तरी की गयी।
एसएसपी नैनीताल की चेतावनी, जिले में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, गुंडागर्दी करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Comments
comment
date
latest news
नैनीताल पुलिस ने ढूंढे 37.48 लाख के खोए मोबाइल फ़ोन, स्वामियों को किये सुपुर्द

नैनीताल पुलिस ने ढूंढे 37.48 लाख के खोए मोबाइल फ़ोन, स्वामियों को किये सुपुर्द