News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

111 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतर्राज्यीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार

  • Share
111 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतर्राज्यीय ड्रग–तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/12/2024


रुद्रपुर-: उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने की डेडलाइन करीब आती जा रही है और ऐसे में एसटीएफ द्वारा प्रदेशभर में सक्रिय ड्रग्स तस्करो के खिलाफ अपनी कार्यवाहियों में और तेज़ी ला दी है। एसटीएफ द्वारा ड्रग्स तस्करो की धरपकड़ में आज बुधवार को एसटीएफ कुमाऊं यूनिट व एसटीएफ की एन्टी नारकोटिक्स द्वारा एक बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग–तस्कर को 111 ग्राम अवैध स्मैक के साथ थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आज बुधवार को सीओ एसटीएफ़ कुमाऊँ आर0बी0चमोला व एसटीएफ़ एंटी नारकोटिक्स निरीक्षक पावन स्वरूप द्वारा एक कार्यवाही में रुद्रपुर  अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक रोड रूद्रपुर से 01 अंतरराजीय ड्रग्स तस्कर राजेश कुमार(32) पुत्र बाबूराम निवासी गली नंबर 4 प्रीत विहार थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को 111 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत कुल 11 लाख रुपये आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहा था। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया है कि वह यह स्मैक मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर  गदरपुर व दिनेशपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था।


एसटीएफ़ एंटी नारकोटिक्स द्वारा गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज किया है।
Comments
comment
date
latest news
सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी