News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

सभी जनपद प्रभारियों ने जांची न्यायालयो की सुरक्षा

  • Share
सभी जनपद प्रभारियों ने जांची न्यायालयो की सुरक्षा

shikhrokiawaaz.com

02/20/2026


देहरादून-: उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदो के न्यायालयो को मिली धमकी के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जनपदो के न्यायालयो  की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों को स्वयं से अपनी टीम संग न्यायालय, न्यायालय परिसर, व न्यायाधीशों की सुरक्षा को बढ़ाने के निर्देश दिए थे, जिस क्रम में 
आज प्रदेश के समस्त जनपदों में न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान पुलिस कप्तानों द्वारा न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा की गई तथा प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता का परीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई तथा परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

जनपद प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता भी जांची गई।
Comments
comment
date
latest news
यूट्यूब से वीडियो देख एटीएम से नगदी उड़ाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

यूट्यूब से वीडियो देख एटीएम से नगदी उड़ाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार