News :
फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीएम दौरे से पहले दून बना "हाई सिक्योरिटी जोन" डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

  • Share
पीएम दौरे से पहले दून बना

shikhrokiawaaz.com

04/13/2026


देहरादून:प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे से पहले पूरा शहर हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से “मिनट-टू-मिनट” रिहर्सल कर हर पहलू को बारीकी से परखा। यातायात प्रबंधन से लेकर भीड़ नियंत्रण तक सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
रिहर्सल के बाद पुलिस लाइन में आयोजित उच्चस्तरीय ब्रीफिंग में डीजीपी दीपम सेठ ने साफ कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी व्यवस्था समयबद्ध, समन्वित और पूरी तरह त्रुटिरहित होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से पहले ब्रीफ कर उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी गई हैं। डीजीपी ने ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का टर्नआउट, अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
वीवीआईपी रूट को पूरी तरह सुरक्षित और बाधामुक्त रखने के लिए अधिकारियों को पूर्व भौतिक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग में किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री या अवरोध न रहे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर के जरिए हर व्यक्ति की गहन जांच होगी और बिना अनुमति किसी भी वस्तु को अंदर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम के बाद भीड़ की सुरक्षित और सुव्यवस्थित निकासी के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है।
सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऊंची इमारतों, जल टंकियों और अन्य संवेदनशील स्थानों की बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड द्वारा लगातार जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
डीजीपी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाए।
Comments
comment
date
latest news
स्कूटर को टक्कर मारकर तेज़ रफ़्तार में भगा रहा था गाड़ी, विक्रम न रोकने पर विक्रम से कूद गई थी युवतियां

स्कूटर को टक्कर मारकर तेज़ रफ़्तार में भगा रहा था गाड़ी, विक्रम न रोकने पर विक्रम से कूद गई थी युवतियां