News :
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार चमक के पीछे का छल: फर्जी हॉलमार्क से लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सीएम धामी ने अपने कैबिनेट के बीच बांटे विभाग, गृह, कार्मिक महत्वपूर्ण विभागों समेत 18 विभाग धामी के अंतर्गत ईद की नमाज के मौके पर जानलेवा हमला करने वाला 1 गिरफ्तार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि अधिकारियों को लगाई फटकार

  • Share
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि अधिकारियों को लगाई फटकार

shikhrokiawaaz.com

02/15/2025


देहरादून, 15 फरवरी। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रप्रयाग जनपद में उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2020 में काश्तकारों को वितरित किए गए कागजी नींबू के पौधों में जंगली जामीर फल आने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। इस प्रकरण की जिलाधिकारी जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बाबत कृषि मंत्री द्वारा विगत दिनों पत्रकार वार्ता में भी अधिकारियों को आरोप पत्र दिये जाने की बात कही गयी थी।
   कृषि मंत्री जोशी ने विगत दिनों हुई प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि इस घोर लापरवाही के लिए अपर निदेशक (तत्कालीन संयुक्त निदेशक) डा0 आरके सिंह एवं तत्समय के जिला उद्यान अधिकारी (सेवानिवृत्त) योगेंद्र सिंह चौधरी को जिम्मेदार ठहराया गया है। जांच में मैसर्स संजीवनी पौधशाला के चयन और पौधों के सत्यापन में अनियमितताएं पाई गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और सरकार की छवि भी धूमिल हुई। कृषि मंत्री के निर्देशों के बाद कृषि सचिव डा0 एसएन पाण्डे द्वारा अपर निदेशक (तत्कालीन संयुक्त निदेशक) को आरोप पत्र अधिरोपित कर दिया गया है। जबकि सेवानिवृत डीएचओ के प्रकरण में पत्रावली को कार्मिक विभाग के नियमों के आलोक में  राज्यपाल की सहमति के उपरान्त आरोप पत्र जारी किया जाएगा। शासन द्वारा उद्यान महानिदेशक को निर्देशित करते हुए उक्त नर्सरी के विरुद्ध नर्सरी एक्ट में आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं।
    कृषि मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 (संशोधित 2010) के तहत 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र का जवाब देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Comments
comment
date
latest news
52 लाख रुपये की हेरोइन संग कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

52 लाख रुपये की हेरोइन संग कुख्यात तस्कर गिरफ्तार