News :
आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 शूरू, 1100 एथलिट लगा रहे दौड़ आईटीबीपी दिवस: देश की सीमाओं के सजग प्रहरी हिमवीरों को नमन उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए एसटीपीआई की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी दून में स्थापित उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर सरकार का जोर किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, सरगना समेत 4 महिला गिरफ्तार 114 ग्राम हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार नाबालिक युवती को भगा कर ले गया 2 साल से फरार युवक हरियाणा से गिरफ्तार राजपुर की सड़कों पर तमंचा लहराते 3 युवक का दून पुलिस ने निकाला खुमार, गिरफ्तार एसडीआरएफ ने रचा इतिहास, ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला पहला दल बना एसडीआरएफ नशामुक्त उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री धामी ने किया वॉकथॉन का शुभारंभ

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 शूरू, 1100 एथलिट लगा रहे दौड़

  • Share
आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 शूरू, 1100 एथलिट लगा रहे दौड़

shikhrokiawaaz.com

10/24/2026




गूंजी-: पिथौरागढ़ जनपद के व्यासी घाटी में आज से दो दिवसीय आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रो में शीतकालीन पर्यटन व स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड टूरिज्म विभाग द्वारा पिथौरागढ़ के गूंजी से आज 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दो दिवसीय आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का शुभारंभ किया है। जिसमे 26 राज्यो से 1100 एथलिट रन 2.0 में भगीदारी कर रहे है।


इस हाई एल्टीट्यूड दौड़ में 4 प्रकार की दौड़ आयोजित की गई है। 4500 मीटर(15000 फ़ीट)की ऊंचाई पर होने वाली इस दौड़ में 70 किमी की अल्ट्रा मैराथन, 42किमी की मैराथन, 21किमी की हाफ मैराथन व 5 किमी की मैराथन आयोजित की गई है।यह दौड़ आदि कैलाश से शुरू होकर छियालेख तक जाएगी और गुंजी में खत्म होगी। 70 किमी दौड़ में महिला, पुरुष सहित अलग-अलग आयु वर्ग के एथलिट प्रतिभाग ले रहे है। इसमें कुल 23 लाख 50 हज़ार रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। जबकि 42 किलोमीटर में 11 लाख 20 हज़ार रुपये के पुरस्कार हैं। यह आदि कैलाश परिक्रमा रन दूसरी बार आयोजित की जा रही है जिसमे इस बार गत वर्ष के मुकाबले एथलीट की संख्या बढ़ी है(गत वर्ष 750 से 1100 इस बार)।यह दौड़ आज 24 से शुरू होकर कल 25 अक्टूबर तक चलेगी।



हाई एल्टीट्यूड व टफ कंडीशन वाले स्थान आदि कैलाश में आयोजित इस दौड़ से कुमाऊं क्षेत्र के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन को बूस्ट मिलेगा व स्थानियो के रोजगार मिलने की प्रबल संभावना के चलते उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा यह आयोजन किया गया है।




Comments
comment
date
latest news
*97 में से 87 नाबालिको को दून पुलिस ने किया बरामद ,बरामद बच्चो संग अभिभावको की करवाई काउन्सलिंग

*97 में से 87 नाबालिको को दून पुलिस ने किया बरामद ,बरामद बच्चो संग अभिभावको की करवाई काउन्सलिंग