News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

कार्यवाही: भीड़ द्वारा हमला करने में पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

  • Share
कार्यवाही: भीड़ द्वारा हमला करने में पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/22/2026


ऋषिकेश-: हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों की काले की ढाल पर स्कूटी सवार एक महिला से हुई बहस में एकत्रित हुए आसपास के लोगो द्वारा बिन बात जाने कार सवार युवकों की पिटाई कर दी व गाड़ी भी तोड़ दी। मामले में पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ऋषिकेश ने बताया कि बीती बुधवार को वादी सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी कि वादी अपने साथियों के साथ वाहन संख्या एचआर- 08-एएल-9393  से ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में  सड़क किनारे स्कूटी सवार एक महिला द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया। उनके बीच बातचीत चल रही थी जो थोड़ी बहस में बदल गयी तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। जिस बीच भीड़ में शामिल कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी व वादी के साथियों संग मारपीट शुरू कर दी व गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वादी की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में 2 नामजद अभियुक्तो सहित अन्य के खिलाफ धारा 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

एसपी ऋषिकेश में बताया कि घटना में महिला द्वारा गाड़ी सवार युवकों द्वारा उनकी बेटी को कुछ इशारा किये जाने की बात बेटी ने बताई तो उस विषय मे बात करने को उन्होंने गाड़ी को रोका था, उन्होंने भीड़ को रोकने की कोशिश की थी, किन्तु भीड़ बेकाबू हो गयी। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तो के विषय मे जानकारी जुटाते हुए व मुखबिर की सूचना पर आज शुक्रवार को भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- अशोक थापा पुत्र स्व० नरबहादुर, निवासी गली नं०- 02, काले की ढाल,आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश व 2-  नरेश कश्यप पुत्र स्व० नत्थू सिंह, निवासी काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य लोगो की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
2027 में होने वाले कुंभ मेला की तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस

2027 में होने वाले कुंभ मेला की तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस