News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

कार्यवाही: 709 ग्राम चरस संग 1 गिरफ्तार

  • Share
कार्यवाही: 709 ग्राम चरस संग 1 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/25/2026


थराली-: चमोली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी में थराली पुलिस द्वारा कल रविवार को एक कार्यवाही में एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त जंगल के रास्ते मुख्य सड़क पर आ रहा था, जिस दौरान पुलिस चेकिंग टीम द्वारा युवक को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसके बैग से तलाशी लेने पर 709 ग्राम चरस बरामद की है।

कल रविवार को थाना थराली पुलिस टीम डाक बंगला वन्यडॉन थराली के पास वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। जिस दौरान एक मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी कि बेराधार की ओर से एक व्यक्ति सड़क की तरफ आ रहा है, जो अवैध मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में है। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति जंगल के रास्ते से सड़क पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे आवाज देकर रुकने को कहा गया, तो वह घबरा गया और तेजी से और आगे बढ़ने लगा। जिसपर पुलिस टीम को शक होने पर उसका पीछा किया गया व बार- बार उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन वह तेज तेज चलता रहा, जिसपर पुलिस टीम ने उसे चारो तरफ से घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रताप सिंह(48)  पुत्र स्व0 बलवन्त सिंह निवासी ग्राम बेराधार, तहसील थराली बताया।  उसके कंधे पर लटके बैग के संबंध में पुलिस द्वारा पूछने पर वह उल्टे सीधे जवाब देने लगा। जिसपर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस ने उसमे से 709 ग्राम अवैध चरस बरामद की। अभियुक्त के विरुद्ध थाना थराली में धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
स्कूल ड्राप आउट 10 बच्चो का स्कूल में पुनः करवाया दाखिला

स्कूल ड्राप आउट 10 बच्चो का स्कूल में पुनः करवाया दाखिला