News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/21/2024


पिथौरागढ़:जनपद के गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि कल शनिवार को थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि, उसकी पुत्री जिसकी (उम्र15 ) घर से स्कूल को निकली तथा घर वापस नहीं आयी।
एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट को त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट द्वारा पुलिस टीम के साथ गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी।सूचना मिलने के 2 घण्टे के अन्दर ही पुलिस टीम द्वारा उक्त गुमशुदा को उसके गांव के पास के जंगल से बरामद कर लिया। उक्त बालिका द्वारा बताया गया कि पवन कुमार पुत्र हरीश राम द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस आधार पर उक्त मुकदमें में धारा 137(2)/87/65(1) बी0एन0एस0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को सर्विलांस सैल की मदद से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी, हे0 का0 देश दीपक धौनी, रिक्रूट का0 रवि कुमार, मनीष चन्द्र, व का0 कमल तुलेरा सर्विलांस सैल शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
*देहरादून के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹219.29 करोड़ की 51 योजनाओं का शुभारंभ*

*देहरादून के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹219.29 करोड़ की 51 योजनाओं का शुभारंभ*