News :
बाजपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, सिम बॉक्स से चल रहे अवैध दूरसंचार केंद्र का भंडाफोड़ डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार

फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/30/2024

पौड़ी:पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस लगातार अपराधियों को जेल भेज रही है।जिस क्रम में  मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर, फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 11 मार्च को  शिकायतकर्ता बालम सिंह असवाल, निवासी ग्राम खेड़ा तल्ला थाना यमकेश्वर ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायत करवाते हुए बताया कि विक्रम सिंह पयाल, निवासी ग्राम कोठार ने उनके दादा की पुस्तैनी जमीन की फर्जी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2000 में वादी की पुण्डरासू,लक्ष्मणझूला में स्थित 10 नाली भूमि दलीप सिंह रावत को विक्रय कर दी है।
उक्त शिकायत को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मनिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी।उक्त गठित टीम द्वारा ठोस साक्ष्यों के आधार पर सर्विलांस, मुखबीर आदि की मदद से कल सोमवार को अभियुक्त विक्रम सिंह पयाल पुत्र स्व0 गोपी सिंह, निवासी ग्राम कोठार लक्ष्मणझूला को
को चौकी नीलकण्ठ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता बालम सिंह असवाल के दादा नारायण सिंह असवाल वर्ष 1965 में मृत्यु हो चुकी थी,जिनकी पुण्डरासू लक्ष्मणझूला स्थित पुस्तैनी जमीन की परिजनों द्वारा कोई देख रेख नहीं की जा रही थी, जिस कारण अभियुक्त द्वारा फर्जी नारायण सिंह असवाल बनकर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस जमीन को दलीप सिंह को बेच दी थी। 
Comments
comment
date
latest news
मेटा की सूचना पर एसटीएफ़ व हरिद्वार पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति की बचाई जान

मेटा की सूचना पर एसटीएफ़ व हरिद्वार पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति की बचाई जान