News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

गौतस्करों से गौमांश खरीदने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,गौमांश बरामद

  • Share
गौतस्करों से गौमांश खरीदने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,गौमांश बरामद

shikhrokiawaaz.com

01/22/2025


देहरादून-: पटेलनगर व बंसत विहार में गौवंश का कटान करने वाले अभियुक्तो से गौमांश खरीदने वाले 1 अभियुक्त को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने टी स्टेट एम0एस0 फार्म्स के पास से गौमांश बरामद कर लिया है। अभियुक्त ने गौमांश में से कुछ मांस आगे भी एक अभियुक्त को बेचा था।

गौरतलब है कि बीती 18 व 19 जनवरी को क्रमशः बसन्त विहार व पटेलनगर में गौवंश का कटान करने के आरोप में पटेलनगर पुलिस द्वारा सोमवार की तड़के सुबह एक मुठभेड़ में 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए अभियुक्तो द्वारा पुलिस को उक्त अपराध में फरमान निवासी गंदेवाड़ा के शामिल होने तथा अनीश निवासी मेहूवाला पटेलनगर द्वारा उक्त घटनाओं से सम्बन्धित गोमांस खरीदने की जानकारी मिली थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी जा रही थी। 

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान आज बुधवार को थाना बसन्त विहार पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त अनीस अहमद(55) पुत्र अब्दुल हमीद निवासी कलियर शरीफ, हरिद्वार हाल निवासी तुंटोवाला, मेहुवाला, पटेलनगर को टी-स्टेट एम०एस० फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। 

अनीस के अनुसार अभियुक्त आरिश, मोहम्मद वकील, नदीम तथा फरमान द्वारा उक्त घटनाओं से सम्बन्धित गौ मांस उसे बेचा था, जिसमें से कुछ गौमांस को उसके द्वारा आगे बेच दिया गया था।  उसके अनुसार बचे हुये गौमांश को हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रर्दशनों के कारण उसने डरकर एक काली पन्नी के अंदर रखकर एक कट्टे में टी स्टेट में ही छुपा कर रख दिया था।  पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त गौमांस को टी- स्टेट एम०एस० फार्म के पास से बरामद किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाना 90 लोगो को पड़ा भारी, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए भर्ती

नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाना 90 लोगो को पड़ा भारी, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए भर्ती